कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद शादी में शामिल हुआ ये लड़का, 40 से ज्यादा लोगों को किया संक्रमित

By: Pinki Fri, 07 May 2021 6:58:21

कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद शादी में शामिल हुआ ये लड़का, 40 से ज्यादा लोगों को किया संक्रमित

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में अजीबो-गरीब घटी। यहां 24 साल एक शख्स की वजह से गांव के 40 से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ गए। अरुण मिश्रा यह शख्स 27 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। लेकिन, वह क्वारंटीन नहीं हुआ। न प्रशासन ने उसके घर किसी तरह का कोई नोटिस लगाया। इसके बाद ये शख्स गांव में 29 अप्रैल को एक विवाह समारोह में शामिल हुआ और सभी रस्मों में बारातियों के साथ रहा। दूल्हा दुल्हन के साथ फोटोशूट भी कराया और मेहमानों को खाना भी परोसा। ये सब करते-करते उसने पूरे गाँव को संक्रमित कर दिया। अब प्रशासन ने पूरे गांव को सील कर दिया है।

madhya pradesh,coronavirus,marriage,covid positive,hindi news ,मध्य प्रदेश

ये वाकया पृथ्वीपुर ब्लॉक के लुहरवा गांव का है। जैसे ही अरुण के कोरोना संक्रमित होने की खबर पहुंची, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन अब गांव के लोगों की स्क्रीनिंग और सेंपलिंग करा रहा है। गांव के 40 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं। पॉजिटिव मरीजों की संख्या गांव के उसी बड़ा बाजार मोहल्ले में मिले, जहां अरुण मिश्रा रहता है।

ये खबर लगते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन ने पूरे गांव को चारों तरफ से सील कर दिया है। गांव में आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी है और पूरे गांव के लोगों की जांच की जा रही है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com